Updated March 29th, 2024 at 16:27 IST
Eye Makeup: कुछ ही घंटों में फैल जाता है आंखों का काजल? इन टिप्स को फॉलो कर करें आई मेकअप
कई लोगों को मेकअप में सिर्फ काजल लगाना पसंद होता है, लेकन थोड़ी देर में ही यह फैल जाता है, जिससे लुक खराब हो जाता है। ऐसे में कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Kajal Failne Se Kaise Roke: कई लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए खूबसारा मेकअप करती हैं, तो कुछ सिंपल रहना पसंद करती हैं और सिर्फ काजल और बिंदी से अपने लुक को पूरा करती हैं। दरअसल, काजल आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है और हर किसी की कजरारी आंखे बेहद पसंद आती हैं, लेकिन अक्सर लड़कियां काजल के फैलने से परेशान रहती हैं।
दरअसल, बिना काजल लगाए मेकअप अधूरा सा लगता है। ऐसे में हर को काजल से अपने लुक को पूरा करता है। हालांकि कोई पतला लगाना पसंद करता है, तो कई लड़कियां मोटा काजल लगाना पसंद करती हैं, लेकिन समस्या तो तब खड़ी हो जाती है, जब यह कुछ ही घंटों में फैलने लगता है, जो दिखने में बहुत ही खराब लगता है। अगर आपको काजल लगाना पसंद है, लेकिन फैलने के डर से नहीं लगाती हैं, तो कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करके अपनी ख्वाहिश को पूरी कर सकती हैं।
Advertisement
आंखों में कैसे लगाएं काजल?
अगर आप चाहती हैं कि आपका काजल फैले नहीं और घंटों तक वैसे का वैसा बना रहे, तो उसके लिए वॉटर लाइन में ही आप काजल को लगाएं। ऐसे लगाने पर काजल फैलेगा नहीं।
Advertisement
काजल को फैलने से कैसे रोकें?
ऐसे लगाएं काजल
कई बार काजल फैलने के पीछे खराब ब्रांड का प्रोडक्ट हो सकता है, तो कई बार कुछ लोगों को आंखें सेंसिटिव होती है, इसलिए भी काजल फैल जाता है। इससे बचने के लिए आप आंखों के इनर कार्नर से थोड़ा पीछे की साइड काजल को लगाएं। ऐसा करने पर आपकी आंखों में पानी नहीं आएगा ऐर काजल लॉन्ग लास्टिंग आंखों में बना रहेगा।
Advertisement
काजल लगाने से पहले करें ये काम
जब भी आप काजल लगाएं तो ध्यान रखें की अगर आपके चेहरे पर कोई क्रीम लगी है, तो सबसे पहले आंखों के आसपास किसी टीश्यू से क्लीन कर लें ताकि चिकनाई हट जाए और फिर काजल को अप्लाई करें। ऐसा करने पर काजल लॉन्ग लास्टिंग बना रहेगा।
फेस पाउडर की मदद से काजल फैलने से बचाएं
अगर आपका काजल भी फैल जाता है, तो काजल लगाने के बाद आंखों के नीचे फेस पाउडर अप्लाई कर लिया करें। ऐसा करने पर काजल नहीं फैलता है।
Advertisement
स्मजप्रूफ काजल का करें इस्तेमाल
बारिश के मौसम में अगर आंखों के नीचे काजल लगा रही हैं, तो हमेशा अच्छे क्वालिटी का टेस्टेड स्मजप्रूफ काजल ही लगाएं। जो आसानी से पानी की बूंदों से फैले नहीं।
यह भी पढ़ें… Health Tips: रात में अंडरगार्मेंट पहनकर सोना कर दें बंद, होते हैं जबरदस्त फायदे
Advertisement
Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published March 29th, 2024 at 16:22 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।